दिखा रहे हैं 1-20 में से 67 लेख

जालंधर: स्पीड रिकॉर्ड्स के संचालक दिनेश औलख के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उनके बेटे दिवित औलख का पार्थिव शरीर घर पहुंच गया है। घर में अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद माहौल में आम आदमी पार्टी के कैंट हलका इंचार्ज दीपक बाली भी दिनेश औलख के निवास पर पहुंचे और परिवार के साथ दुख साझा किया

जालंधर: स्पीड रिकॉर्ड्स के एमडी दिनेश औलख के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सड़क हादसे में 18 वर्षीय बेटे दिवित औलख की मौत के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है। मंगलवार सुबह पंजाबी गायक जैजी बी भी परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए जालंधर स्थित औलख निवास पहुंचे। उन्होंने दिवित के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि इस घटना से उनका दिल टूट गया है।

पटाखा कारोबारियों की बढ़ी मुश्किलें, मार्केट तैयार करने के लिए कम बचा समय!

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने 31 अक्टूबर 2026 को 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक बार फिर धुरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां कोटकपूरा से चुनाव लड़ेंगे। इस सूची में कई मौजूदा विधायकों और मंत्रियों को दोबारा मौका दिया गया है।

जालंधर: पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जालंधर पुलिस ने वेस्ट हलके के नशा प्रभावित इलाकों में कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ राज नगर इलाके में पहुंचे और नशा तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान एक अवैध शराब के गोदाम और एक मेडिकल स्टोर को सील किया गया। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, शराब के गोदाम से 40 पेटियां बरामद की गई हैं।

जालंधर: पंजाब के जालंधर में दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी भरा ई-मेल मिलने की सूचना के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एपीजे स्कूल को भी धमकी भरा ई-मेल मिला है। स्कूल प्रबंधन की ओर से पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फिलहाल स्कूलों में छुट्टी घोषित नहीं की गई है।

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में कानून-व्यवस्था से जुड़ी एक और घटना सामने आई है। तारांवाला पुल के पास स्थित बाबा जी की दरगाह पर माथा टेकने पहुंचे दो युवकों पर फायरिंग की गई। इस घटना में दोनों युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान शरणजीत सिंह और आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। दोनों कोटली सेखां गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पंजाब की राजनीति में नशे, भ्रष्टाचार और गैंगस्टरवाद को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। जालंधर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और सरकार नशा तस्करी, भ्रष्टाचार तथा गैंगस्टरवाद पर प्रभावी नियंत्रण करने में नाकाम रही है।

जालंधर: दिवाली से पहले जालंधर में पटाखा मार्केट लगाने को लेकर ग्राम पंचायत राओवाली और पटाखा मार्केट के सदस्यों के बीच चल रहा विवाद आखिरकार सुलझ गया है। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद आपसी सहमति बन गई है। अब भोगपुर रोड पर पठानकोट चौक के पास स्थित गांव राओवाली में पटाखा मार्केट लगाने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, अस्थायी लाइसेंस जारी करने के लिए ड्रॉ की नई तारीख का आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है।

अमृतसर, पंजाब: श्री अमृतसर साहिब के तरनतारन रोड स्थित डेरा कार सेवा संत भूरी वालों में संत बाबा जैमल सिंह जी, संत बाबा गुरदियाल सिंह जी, बाबा नामदेव सिंह जी और बीबी हरजिंदर कौर जी की वार्षिक याद को समर्पित धार्मिक समागम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस समागम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगतों और संत-महापुरुषों ने शिरकत की। इस दौरान गुरबाणी, गुरमत विचारों और सेवा-सिमरन के माध्यम से संगतों को गुरु साहिबान की शिक्षाओं से जुड़ने का संदेश दिया गया।

पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक की दाना मंडी में बुधवार को पुलिस और तीन संदिग्ध युवकों के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा साथी मंडी में मौजूद घनी झाड़ियों और पेड़-पौधों की आड़ लेकर फरार हो गया। फरार संदिग्ध की तलाश में पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

जालंधर: शहर के लद्देवाली इलाके में लूट की वारदात सामने आई है। घर के बाहर बैठी एक महिला को निशाना बनाकर बाइक सवार युवक उसका मोबाइल फोन और सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने आरोपी की सीसीटीवी फुटेज जारी कर लोगों से उसकी पहचान करने में मदद मांगी है। महिला के पति ने आरोपी का सुराग देने या उसे पकड़वाने में मदद करने वाले व्यक्ति को ₹10,000 इनाम देने का ऐलान किया है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जालंधर में मिश्रा ढाबा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया। अमृतसर से लुधियाना की ओर जा रही एक कार अचानक बेकाबू होकर सेंटर डिवाइडर पार कर हाईवे की दूसरी तरफ पहुंच गई। हादसे में कार सवार दंपति घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (SSF) की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के साथ यातायात को व्यवस्थित किया।

फिल्लौर, जालंधर: जालंधर जिले के फिल्लौर में रविदासपुरा स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर के सामने बुधवार सुबह करीब 8 बजे एक 40 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मंदिर के सामने शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फिल्लौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जालंधर, पंजाब: पंजाब के हॉकी हब जालंधर में ‘हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026’ की शुरुआत उत्साह और धूमधाम के साथ हुई। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने टूर्नामेंट की उद्घाटन समारोह में शिरकत की और ट्रॉफी उठाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम सहित टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं। स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे और खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया।

पंजाब में नशा तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने चार अलग-अलग कार्रवाइयों के दौरान नशा और हथियार तस्करी से जुड़े कथित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इन मामलों में सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें छुट्टी पर आया एक सेना का जवान भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से 20.130 किलोग्राम हेरोइन और 14 पिस्तौल बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और बॉर्डर रेंज के आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने दी।

Phillaur Indo Canadian Bus Accident 2026: पंजाब के फिल्लौर में नेशनल हाईवे पर डीएस ढाबे के नजदीक इंडो-कनेडियन बस और ऑल्टो कार के बीच...........

जालंधर: महानगर में बस्ती बावा खेल नहर के पास बुजुर्ग से लड़की 7200 रुपए लेकर फरार हो गई। पीड़ित के अनुसार .........

पाकिस्तान आधारित तस्करों से जुड़े तार: 4 आरोपी गिरफ्तार, जिनमें 2 नाबालिग शामिल

24 अक्टूबर की शाम हुई वारदात, करन ने भागकर बचाई जान; आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी को लेकर उठ रहे सवाल............