जालंधर: दिन दहाड़े शातिर लड़की ने साथियों संग मिलकर बुजुर्ग को बनाया निशाना, नगदी लेकर फरार
EDITOR|Voice of Jalandhar
••49 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें
जालंधर: महानगर में बस्ती बावा खेल नहर के पास बुजुर्ग से लड़की 7200 रुपए लेकर फरार हो गई। पीड़ित के अनुसार .........
जालंधर: महानगर में बस्ती बावा खेल नहर के पास बुजुर्ग से लड़की 7200 रुपए लेकर फरार हो गई। पीड़ित के अनुसार वह बैठा हुआ था। इस दौरान लड़की उसके पास आती है और कहती है कि वह उन्हें पसंद करती है। जिसके बाद वह बुजुर्ग से लिपटने लगी। इस दौरान घटना स्थल पर 2 नौजवान मौके पर आते है और बुजुर्ग से 7200 रुपए छीनकर ले गए। घटना के दौरान बुजुर्ग के हाथ पर चोट आई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग के पास लड़की आती है और उससे बातें करने लग जाती है।
जिसके बाद एक अन्य व्यक्ति मौके पर आ जाता है। इसी दौरान 2 और व्यक्ति घटना स्थल पर आ जाते है। पीड़ित के अनुसार दोषी उससे पैसे छीनकर फरार हो गए। वहीं घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई। मामले की जानकारी मिलते शीतल अंगुराल घटना स्थल पर पहुंचे और उनके द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मिलकर थाने में शिकायत दी गई। इस दौरान उन्होंने नशे से हलके को बचाने की अपील की गई। वहीं थाना प्रभारी द्वारा एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया गया और इस मामले में बनती कार्रवाई करने का भरोसा दिया गया। वहीं शीतल अंगुराल ने जमकर सरकार पर नशे को लेकर निशाने साधे। उन्होंने कहाकि बुजुर्ग पर हमला करके उससे पैसे छीने जा रहे है, लेकिन पुलिस वीआईपी कार्यों में व्यस्त है।
सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज मंत्री और आप सरकार के विधायक क्यों नहीं लगातार हो रही वारदातों के खिलाफ बोल रहे। वेस्ट हलके में दिन दहाड़े लूट हो रहे है। आज के समय में कोई भी व्यक्ति सेफ नहीं है। शीतल का कहना है कि लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को लेकर आप का कोई लीडर नहीं बोल रहा। उन्होंने कहा कि मुझे डर है कि मेरे साथ भी परविंदर झोटे जैसी घटना ना हो जाए। उन्होंने कहा कि वह कब तक नशे के खिलाफ मुद्दा उठाते रहेंगे, लेकिन पुलिस इन तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही। शीतल ने कहाकि आज सारे थाने खाली है। शीतल ने आरोप लगाए है कि थानों के बाहर लूट हो जाए, स्नेचिंग हो जाए, लेकिन पुलिस वीआईपी लोगों को खुश करने में लगी हुई है।