वॉइस ऑफ जालंधर
अमृतसर पुलिस की बड़ी सफलता: अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़, 16 पिस्तौल बरामद
पंजाब

अमृतसर पुलिस की बड़ी सफलता: अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़, 16 पिस्तौल बरामद

EDITOR|Voice of Jalandhar
••9 व्यूज़•3 मिनट पढ़ें

पाकिस्तान आधारित तस्करों से जुड़े तार: 4 आरोपी गिरफ्तार, जिनमें 2 नाबालिग शामिल

पाकिस्तान आधारित तस्करों से जुड़े तार: 4 आरोपी गिरफ्तार, जिनमें 2 नाबालिग शामिल

कम उम्र के युवाओं को लालच देकर तस्करी में धकेल रहा था गैंग: सीपी हरमनबीर सिंह गिल

ड्रोन ड्रॉपिंग के जरिए सीमा पार से आ रहे थे अवैध हथियार, पंजाब पुलिस का बड़ा खुलासा

सुरक्षा के कड़े इंतजाम: शहर में 69 पीसीआर, 10 क्युआटी और 5 स्वैट टीमें तैनात

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: 16 अवैध पिस्तौलों के साथ हथियार तस्करी रैकेट का पर्दाफाश

27 octber अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को अवैध हथियारों की अंतरराज्यीय और सीमा पार तस्करी करने वाले एक गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल (IPS) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचनाओं और ठोस सुरागों पर काम करते हुए पुलिस टीमों ने इस नेटवर्क को ध्वस्त कर 16 अवैध पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक चोरी की एक्टिवा बरामद की है।


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जब्त किए गए 16 पिस्तौल अलग-अलग बोर के हैं:9mm की 3 ग्लॉक (Glock) पिस्तौल .30 बोर की 1 मेड-इन-चाइना पिस्तौल .30 बोर की 1 एक्स-शॉट पिस्तौल .30 बोर की 1 PX5 पिस्तौल .30 बोर की 9 अन्य पिस्तौलें .32 बोर की 1 देसी पिस्तौल (Country-made) आरोपियों की पहचान और कार्यप्रणाली मामले में 4 आरोपियों को काबू किया गया है, जिनमें अनमोल सिंह (19 वर्ष) और हरदीप सिंह (18 वर्ष) के अलावा 2 नाबालिग (Juvenile) शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि ये आरोपी 10वीं-11वीं पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा हैं। पाकिस्तान आधारित तस्कर सोशल मीडिया के जरिए ऐसे बेबस और अनजान युवाओं से संपर्क साधते थे। उन्हें लाखों रुपये देने का लालच देकर सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराए गए हथियारों की डिलीवरी उठाने के लिए भेजा जाता था। मील के पत्थर, बरगद के पेड़ या किसी कपड़े/रुमाल के निशान बताकर लोकेशन दी जाती थी, जहां से ये लड़के हथियार उठाते थे ।

पुलिस कमिश्नर गिल ने युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर अनजान लोगों के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व कम पैसों में लालच देकर युवाओं का करियर और जीवन बर्बाद कर रहे हैं । आगामी चुनावों और सुरक्षा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने शहर में गश्त बढ़ा दी है: 69 पीसीआर (PCR) गाड़ियां लगातार गश्त पर हैं। 10 क्विक रिस्पांस टीम (QRT) तैनात की गई हैं। 5 स्वैट (SWAT) टीमें श्री दरबार साहिब, दुर्गियाना मंदिर, श्री रामतीर्थ और रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील इलाकों में तैनात हैं। 10 शिफ्टिंग नाके और 5 पक्के नाके शहर के मुख्य रास्तों पर स्थापित किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मामले की तफ्तीश जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की पूरी संभावना है।
साझा करें:

EDITOR

अनुभवी पत्रकार और लेखक

संबंधित समाचार