EDITOR|Voice of Jalandhar
••1 व्यूज़•3 मिनट पढ़ेंजालंधर: गोराया में नेशनल हाईवे पर टैक्सी कार और थ्री-व्हीलर (ऑटो) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में टैक्सी में सवार चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतारें लगने से ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना मिलने पर गोराया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
EDITOR
अनुभवी पत्रकार और लेखक


