वॉइस ऑफ जालंधर

                 फगवाड़ा में घरेलू विवाद से परेशान व्यक्ति ने लगाई फांसी:भाई के बयान पर पत्नी गिरफ्तार; पुलिस कर रही मामले की जांच
राष्ट्रीय

फगवाड़ा में घरेलू विवाद से परेशान व्यक्ति ने लगाई फांसी:भाई के बयान पर पत्नी गिरफ्तार; पुलिस कर रही मामले की जांच

Voice Of Jalandhar|Voice of Jalandhar
0 व्यूज़2 मिनट पढ़ें

कपूरथला जिले के फगवाड़ा में घरेलू विवाद से परेशान एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। मृतक की पहचान न्यू मॉडल टाउन,

कपूरथला जिले के फगवाड़ा में घरेलू विवाद से परेशान एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। मृतक की पहचान न्यू मॉडल टाउन, फगवाड़ा निवासी विशाल शर्मा (48) पुत्र तिलक राज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को विशाल शर्मा अपने घर की ऊपरी मंजिल पर गए थे। कुछ समय बाद उनके बेटे ने उन्हें फंदे से लटका हुआ देखा। बेटे ने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने विशाल को नीचे उतारा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फगवाड़ा सिटी थाना प्रभारी अमनप्रीत कौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक के भाई राहुल शर्मा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि विशाल शर्मा का पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी अंजू शर्मा के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अंजू शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अमनप्रीत कौर ने बताया कि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
साझा करें:

Voice Of Jalandhar

अनुभवी पत्रकार और लेखक

संबंधित समाचार