वॉइस ऑफ जालंधर
फ्रिज में धमाके के बाद घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
राष्ट्रीय

फ्रिज में धमाके के बाद घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

EDITOR|Voice of Jalandhar
19 व्यूज़2 मिनट पढ़ें

कर्नाटक के बेलगावी में गणेश चतुर्थी के जश्न के बीच दर्दनाक हादसा सामने आया है। शहर के चवत गली इलाके में सोमवार रात एक घर में रखे रेफ्रिजरेटर में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद घर में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

15 सितम्बर जालानधर

जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय परिवार के सभी छह सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। धमाके और आग की शुरुआत के समय आसपास गणेश चतुर्थी का उत्सव चल रहा था। तेज संगीत और पटाखों के शोर के कारण शुरुआती धमाके को लोगों ने आतिशबाजी समझ लिया, जिससे बचाव कार्य शुरू होने में देरी हुई।

बताया जा रहा है कि इमारत पुरानी और काफी तंग थी। फ्रिज में धमाके के बाद आग तेजी से पूरे घर में फैल गई और परिवार के सदस्य अंदर ही फंस गए।

इस दर्दनाक हादसे में गजानन धामोने (65), शारदा धामोने (45), भारती धामोने (45) और रोशन धामोने (21) की मौत हो गई। वहीं प्रिया धामोने और गंगा धामोने गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धामोने परिवार मजदूरी कर अपना गुजारा करता था। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मार्केट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आग लगने और रेफ्रिजरेटर में धमाके के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
साझा करें:

EDITOR

अनुभवी पत्रकार और लेखक

संबंधित समाचार