EDITOR|Voice of Jalandhar
••7 व्यूज़•3 मिनट पढ़ें28 OCTOBER : नई दिल्ली : सोने की कीमतों में नरमी आते ही ज्वैलरी बाजारों में एक बार फिर रौनक लौटने लगी है। करवाचौथ और धनतेरस जैसे बड़े त्योहारों के नजदीक आने के साथ ही राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक, दरिबा कलां और कूचा महाजनी जैसे प्रमुख आभूषण बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ गई है। बाजार से जुड़े कारोबारियों के मुताबिक, पिछले दो दिनों में खरीदारी से संबंधित पूछताछ में करीब चार गुना तेजी आई है, जबकि ज्वैलरी की बिक्री में 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
EDITOR
अनुभवी पत्रकार और लेखक


