EDITOR|Voice of Jalandhar
••29 व्यूज़•3 मिनट पढ़ेंजालंधर: शहर के बस्ती शेख इलाके में देर रात भोला मिल्क बार एंड कन्फेक्शनरी की दुकान नंबर 2 और 3 में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार के मुताबिक, इस हादसे में करीब 8 से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने फायर ब्रिगेड पर समय पर मौके पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाया है। वहीं, दमकल विभाग के अधिकारियों ने इन आरोपों पर अपना पक्ष रखा है।
EDITOR
अनुभवी पत्रकार और लेखक


