जालंधर: 25 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, स्थानीय छुट्टी का ऐलान
EDITOR|Voice of Jalandhar
••17 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें
जालंधर: श्री सिद्ध बाबा सोढ़ल महाराज के सालाना मेले को लेकर जिला प्रशासन ने 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को जालंधर जिले में स्थानीय छुट्टी घोषित की है।
15 SEPTEMBER JALANDHAR जालंधर: 25 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, स्थानीय छुट्टी का ऐलान
जालंधर: श्री सिद्ध बाबा सोढ़ल महाराज के सालाना मेले को लेकर जिला प्रशासन ने 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को जालंधर जिले में स्थानीय छुट्टी घोषित की है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, श्री सिद्ध बाबा सोढ़ल महाराज जी के सालाना मेले से जुड़ी लोगों की आस्था को देखते हुए जालंधर जिले में स्थित पंजाब सरकार के सभी कार्यालयों, निगमों, बोर्डों, शिक्षण संस्थानों और पंजाब सरकार के अन्य संगठनों में 25 सितंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा।
इसका मतलब है कि 25 सितंबर को जालंधर के सरकारी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे और इन संस्थानों में सामान्य कामकाज नहीं होगा।
हर साल जालंधर में श्री सिद्ध बाबा सोढ़ल महाराज का मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मेले में पंजाब के अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
मेले को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन की ओर से विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।