EDITOR|Voice of Jalandhar
••2 व्यूज़•3 मिनट पढ़ेंजालंधर: शहर के वेस्ट हलके में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर अब दुकानों को निशाना बनाकर बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला थाना नंबर-5 के अंतर्गत आते इलाके का है, जहां देर रात चोरों ने वरुण मेडिकल शॉप को निशाना बनाया। आरोपियों ने दुकान का शटर उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और तिजोरी में रखी करीब 20 से 25 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
EDITOR
अनुभवी पत्रकार और लेखक


