EDITOR|Voice of Jalandhar
••3 व्यूज़•2 मिनट पढ़ेंजालंधर: थाना 1 के तहत रामनगर इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। एक आप पार्टी के कार्यकर्ता और उसके बेटे पर हमला किया गया। इस घटना में दातर से जानलेवा हमला करके पिता और बेटे को घायल कर दिया गया। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में पिता के सिर और हाथों पर चोटें आई हैं। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने कहा कि घर के बाहर शोर की आवाज़ सुनाई दी। जिसके बाद वह घर से बाहर देखने के लिए आए। इस दौरान उन पर तेज धार हथियारों से हमला किया गया।
EDITOR
अनुभवी पत्रकार और लेखक


